Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी और पश्चिमी ओडिशा में देखने को मिला।
प्रमुख वर्षा स्टेशन और आंकड़े
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 4 मौसम स्टेशनों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई-
- जोड़ा (केझूंझर): 169.4 मिमी (राज्य में सर्वाधिक)
- पापड़ाहांडी (नबरंगपुर): 158.8 मिमी
- पाइकमाल (बरगढ़): 120.0 मिमी
- कुसुमी (मयूरभंज): 117.0 मिमी
47 स्टेशनों पर भारी बारिश
राज्य भर के कुल 47 स्टेशनों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जिनमें प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं-
- झरीगांव (नबरंगपुर): 112.6 मिमी
- जोशीपुर (मयूरभंज): 108.0 मिमी
- तेलकोई (केझूंझर): 106.4 मिमी
- चंपुआ (केझूंझर): 103.4 मिमी
- नराज (कटक): 98.4 मिमी
- लेफरीपारा (सुंदरगढ़): 98.1 मिमी
इसके अलावा बालेश्वर, कोरापुट, संबलपुर, पुरी, कालाहांडी, देवगढ़, बलांगीर, मलकानगिरी, अनुगुल और कंधमाल जैसे जिलों के कई केंद्रों में 65 मिमी से 98 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग बुलेटिन के अनुसार मानसून के सक्रिय होने से यह व्यापक बारिश हुई है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए संबंधित जिलों के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना को लेकर प्रशासन व स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

