अमेरिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से RSS फ्रेंड्स नाम के एक नए संगठन ने अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) के पास रजिस्ट्रेशन कराया है. समूह ने 27 अगस्त को अमेरिकी न्याय विभाग में विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया. समूह ने RSS को भारत स्थित एक वॉलिंटियर और सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में डिस्क्राइब किया है.
समूह का उद्देश्य अमेरिका में संघ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसके संबंध में गलत, अधूरी या संदर्भ से हटकर दी गई जानकारी का जवाब देना है.
RSS के समर्थकों के एक समूह ने अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी न्याय विभाग के पास संगठन के ‘विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण कराया है. पंजीकरण दस्तावेज में समूह ने जॉर्जिया का एक पता दिया है. उसने नई दिल्ली के केशव कुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपना विदेशी प्रमुख बताया है.
समूह का कहना है कि उसका काम RSS के बारे में गलतफहमियों को दूर करना है, जो राजनीतिक मंशा रखने वाले लोग फैलाते हैं. समूह के मुताबिक, उसकी प्रस्तावित एक्टिविटीज मुख्य रूप से इंफॉर्मेशनल, एजुकेशनल, पब्लिक-रिलेशंस और कम्युनिटी एंगेजमेंट एक्टिविटीज हैं.
इसके तहत वह आम लोगों, पत्रकारों, मीडिया संस्थानों, शोधकर्ताओं, शैक्षणिक और नीति संस्थानों, सामुदायिक नेताओं तथा नागरिक समाज संगठनों से संवाद कर सकता है. आरएसएस फ्रेंड्स ने संघ को भारत में स्थित स्वयंसेवी और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बताया है. पंजीकरण दस्तावेज में राजेंद्र सोनारिकर, जयंत पंत और देवानंद गड्डम को समूह के निदेशक मंडल का सदस्य बताया गया है.
‘RSS फ्रेंड्स’ का पंजीकरण आवेदन 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संपर्क कार्यक्रम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ से दो दिन पहले जमा किया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

