प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की दिव्य आभा से जगमगा उठा है। एक गुप्त दानदाता ने असीम श्रद्धा भाव दिखाते हुए मंदिर को करीब 41 किलो चांदी दान की है, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।
READ MORE: MP में 70 ‘सांदीपनि विद्यालयों’ का लोकार्पण; CM बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, गुरु पूर्णिमा पर दिखेगा AI का दम
पिछले छह महीने से इस भव्य जीर्णोद्धार की योजना बनाई जा रही थी, जिसे कुशल कारीगरों ने मात्र 15 दिनों में साकार कर दिया । गर्भगृह की गरिमा के अनुरूप तैयार की गई इस विशेष डिजाइन में रिद्धि-सिद्धि और कमल के फूलों की बेहद आकर्षक और सुंदर नक्काशी उकेरी गई है।
READ MORE: अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एलन इंस्टीट्यूट समेत 6 कोचिंग संस्थान सील
मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस नए स्वरूप के बाद स्वयंभू चिंतामण, इच्छामन और सिद्धिविनायक के त्रिविध स्वरूप वाले इस प्राचीन गर्भगृह की भव्यता और आध्यात्मिक आभा पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। चांदी की इस नई साज-सज्जा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

