Dharm Desk: ज्योतिष शास्त्र में केवल हाथ की रेखाएं या कुंडली ही नहीं, बल्कि शरीर के अंगों की बनावट भी व्यक्ति के जीवन के बारे में संकेत देती है। माना जाता है कि इंसान के पैर उसके जीवन की दिशा और गति दोनों को दर्शाते हैं। पैरों की संरचना देखकर यह समझा जा सकता है कि व्यक्ति को जीवन में सफलता आसानी से मिलेगी या संघर्ष के बाद। पैरों की बनावट को ज्योतिष में एक संकेत के रूप में देखा जाता है, जो व्यक्ति के स्वभाव और जीवन की दिशा के बारे में जानकारी देता है ।

बड़ा या मोटा अंगूठा: मेहनत के बाद मिलता है फल

जिन लोगों के पैर का अंगूठा सामान्य से ज्यादा बड़ा या मोटा होता है, उन्हें जीवन में हर चीज पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे लोग मेहनती जरूर होते हैं, लेकिन उन्हें परिणाम धीरे-धीरे मिलता है। कई बार परिस्थितियां इनके पक्ष में देर से बनती हैं।

घुटनों की उभरी हड्डियां: संघर्ष भरा जीवन

अगर किसी व्यक्ति के घुटनों की हड्डियां साफ दिखाई देती हैं, तो इसे संघर्ष का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग अपने दम पर आगे बढ़ते हैं और सफलता पाने में समय लगता है। हालांकि मेहनत के कारण ये अंत में अपने लक्ष्य तक पहुंच ही जाते हैं।

तर्जनी उंगली लंबी: भाग्य का साथ

जिन लोगों के पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से लंबी होती है, उन्हें सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों में नेतृत्व क्षमता होती है और वे सही समय पर सही फैसले लेने में सक्षम होते हैं। जीवन में अवसर इन्हें आसानी से मिलते हैं।

लंबी और मजबूत टांगे: तरक्की का संकेत

जिन लोगों की टांगे लंबी और संतुलित होती हैं, उनके जीवन में आगे बढ़ने के मौके ज्यादा होते हैं। अगर टांगों में मजबूती भी हो, तो यह आर्थिक स्थिरता और सुख-सुविधाओं की ओर इशारा करता है। ऐसे लोग अपने करियर में अच्छी पहचान बना लेते हैं।

संतुलित शरीर और भरा हुआ पेट: धन-संपन्नता

जिन लोगों का शरीर संतुलित होता है और पेट हल्का भरा हुआ नजर आता है, उनके जीवन में आर्थिक तंगी कम देखने को मिलती है। ये लोग धीरे-धीरे धन संचय करते हैं और सुरक्षित जीवन जीते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m