Dharm Desk: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भौहें व्यक्ति की मानसिक शक्ति, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन का प्रतीक होती हैं। किसी व्यक्ति का चेहरा उसके व्यक्तित्व का आईना होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी भौहें भी आपके स्वभाव, सोच और जीवन दृष्टि कोण के बारे में बहुत कुछ बताती हैं?
ज्योतिष और फेस रीडिंग के अनुसार, आइब्रो का आकार केवल सुंदरता का हिस्सा नहीं बल्कि आपके अंदर छिपे गुणों और कमियों का संकेत भी देता है। आइए जानते हैं कि आपकी भौहें आपके बारे में क्या कहती हैं।
घनी भौहें
अगर आपकी भौहें घनी हैं, तो यह आपके मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक हैं। ऐसे लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते है। और जीवन को अपने तरीके से जीना पसंद करते है । इन्हें दूसरों की राय से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता । ये निर्णय लेने में तेज और आत्म विश्वासी होते है। हालांकि, जब परिस्थितियां इनके अनुसार, नहीं होतीं तो ये जल्दी निराश भी हो सकते हैं।
पतली भौहें
पतली भौहें वाले लोग अक्सर ज्यादा सोचने वाले होते हैं। ये हर स्थिति को लेकर गहराई से विचार करते हैं, जिससे कई बार निर्णय लेने में देरी होती है । आत्मविश्वास की कमी भी इनके स्वभाव में देखी जाती है, ये लोग लेकिन अपने अंदर के डर को छुपाने में माहिर होते हैं। इन्हें अक्सर दूसरों के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
धनुषाकार भौहें
महत्वाकांक्षी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते है । ये लोग ध्यान का केंद्र बनना पसंद करते है और अपने नेतृत्व गुणों के लिए पहचाने जाते है । हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा अधीर और भावुक भी हो सकता है। ये अपने जीवन में किसी को जगह देने से पहले काफी सोच-विचार करते रहते।
सीधी भौहें
इस तहर के लोग तार्किक और संतुलित सोच वाले माने जाते, ये हर निर्णय सोच-समझकर लेते हैं। और भावनाओं से ज्यादा तर्क को महत्व देते है। ऐसे लोग अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखते हैं और रिश्तों में स्थिरता बनाए रखते हैं।
जुड़ी हुई भौहें
इस प्रकार के लोग बेहद रचनात्मक और आत्म विश्वासी होते है । ये अपनी दुनिया में खुश रहते हैं और दूसरों की राय की ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। हालांकि, इनका गुस्सा जल्दी उभर सकता है। और ये छोटी-छोटी बातों पर भी नाराज हो सकते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

