हिसार। हरियाणा में वीरवार को अचानक मौसम ने करवट ली। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जबकि अंबाला और जींद में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहले ही बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि 1 मई के लिए फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 5 मई तक प्रदेश में फिर से बारिश की संभावना बन रही है।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 5 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 3 से 5 मई के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं।