कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरो के हौंसले इतने बढ़ते जा रहे हैं कि वह अब एयरफोर्स जैसे मजबूत सुरक्षा वाले कवर्ड एरिये में भी चोरी करने से नही चूक रहे हैं। ग्वालियर एयर फोर्स की कवर्ड कॉलोनी में घुसे चोर ने महिला विंग कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर के घर मे घुस कर चोरी कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की कवर्ड एयर फोर्स कॉलोनी के चंबल एंक्लेव में चोरो ने महिला विंग कमांडर और पड़ोसी स्क्वाड्रन लीडर के घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विंग कमांडर जसप्रीत कौर भारतीय वायु सेना के महाराजपुरा स्थित एयरबेस पर पदस्थ हैं। कवर्ड एयरफोर्स कॉलोनी के चंबल एंक्लेव में ही रहती है।
रात में अचानक आहट होने पर जब वह जागी तो चोरों को भागते हुए देखा। पड़ोसी स्क्वाड्रन लीडर अजीत सिंह कंसाना के घर के भी ताले टूटे मिले। जब तक लोग चोरों को पकड़ते तब तक दो अज्ञात चोर बाउंड्री कूद कर भाग गए। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि घर से 5 ग्राम की सोने की चेन सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए। फिलहाल महाराजपुर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है।

