सतीश दुबे, डबरा। एमपी के डबरा के भितरवार थाना क्षेत्र में चोर लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा चुके हैं। भितरवार कस्बे के वार्ड क्रमांक 2 में मेन रोड पर स्थित कथा वाचक ज्ञानी भूषण शास्त्री के घर में छत के रास्ते घुसे चोर करीब 25 लाख रुपए कीमत का 17 तोला सोना जिसमें हार, झुमके,चूड़ी सहित अन्य जेवरात समेट कर ले गए। घर के लोग सुबह जागे तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मौके पर टी आई दीपेन्द्र कुशवाह SDOP गगन हनवत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, शास्त्री ज्ञानी भूषण की बहु पर बेटा नीमच में रहते हैं जहां बेटा प्रवीण पाठक न्यायालय में स्टेनो के पद पर है। बताया गया है कि बहू का पूरा सोने का जेवर घर में गेहूं से भरी एक टंकी में छुपाकर रखा था, जिसे चोर आए और चोरी कर ले गए। पुलिस इस चोरी को कई एंगल से देख रही है और बारीकी से जांच भी कर रही है। SDOP गगन हनवत का दावा है कि कुछ CCTV फुटेज भी देखे जा रहा है संभवतः चोरी की घटना का जल्द खुलासा भी किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

