शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर विधायक के निजी सहायक (PA) का लैपटॉप, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी कर लिया।

READ MORE: STF के शिकंजे में नशीले कफ सिरप का मास्टरमाइंड: 30 हजार का इनामी अर्जुन मालवीय गिरफ्तार, डमी दुकान के जरिए करता था अवैध कारोबार

जानकारी के मुताबिक चोरों ने आवास के भीतर रखी अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चोरी हुआ लैपटॉप विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और दस्तावेजों से भरा हुआ था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

READ MORE: आवारा कुत्तों के खौफ ने ली जानः मंत्री के बंगले के पास सरकारी पार्क के गड्ढे में डूबने से महिला की मौत, SDRF ने निकाला शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने सरकारी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m