कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश में एक महिला पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के घर के पास स्थित सरकारी पार्क की है।

कुत्तों के झुंड से बचने के लिए भाग रही थी

दरअसल 33 साल की महिला हब्बी खान रविवार रात कुत्तों के झुंड से बचने के लिए भाग रही थी। इसी दौरान वह मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के घर के पास सरकारी पार्क में बने जलभराव वाले गहरे गड्ढे तक पहुंच गई और उसमें गिर गई। स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

आवारा कुत्ते का मासूम पर हमलाः चेहरे को बुरी तरह चबाया, 2 घंटे चला ऑपरेशन और लगे 100 से

आवारा कुत्तों के आतंक पर सवाल

देर रात करीब साढ़े बारह बजे महिला को गड्ढे से बाहर निकाला गया,लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आवारा कुत्तों के आतंक और जलभराव वाली सार्वजनिक जगह पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हुये है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों पर लोकायुक्त का शिकंजा: CMHO और DHO के खिलाफ जांच प्रकरण दर्ज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m