कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग के दो शीर्ष अधिकारियों पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) के खिलाफ औपचारिक रूप से जांच प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोकायुक्त की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के इन दोनों बड़े अधिकारियों के खिलाफ लंबे समय से गंभीर शिकायतें लोकायुक्त को मिल रही थीं। शुरुआती गोपनीय तफ्तीश और साक्ष्यों के आधार पर लोकायुक्त संगठन ने मामले को बेहद गंभीर माना है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से समूचे स्वास्थ्य महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

हर पहलू की बारीकी से जांच शुरू

लोकायुक्त के सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। मामले में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लोकायुक्त की विशेष टीम अब विभाग से जुड़े अहम दस्तावेजों, फाइलों और टेंडर्स की बारीकी से स्क्रूटनी (जांच) कर रही है। पुलिस और लोकायुक्त की टीमें जल्द ही इस मामले में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती हैं। आने वाले दिनों में कुछ और चौकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m