पीयूष जायसवाल, नागदा। उन्हेल थाना क्षेत्र में किन्नर के घर पर लूट व मारपीट की घटना हुई है। तीन अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आए और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद घर में रखे लाखों रूपए और गहने लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : शौर्य संकल्प प्रशिक्षण शिविर के दौरान बंदरों का हमला, दो छात्राओं को किया लहूलुहान, वीडियो वायरल
घर किन्नर समुदाय की गुरू कविता का है। बताया जा रहा है कि घर में घुसे बदमाशों ने कविता और मिस्टी पर डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। हमले में कविता को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं मिस्टी को मामूली चोटें आई हैं।
बदमाशों ने कविता और मिस्टी के बेहोश होने के बाद घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में रखा 3 लाख 50 हजार रूपए नगद और गहनों पर हाथ साफ किए और वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : करंट के झटके, रसूखदारों को शह: नर्मदापुरम में आदिवासियों का महा-आक्रोश, क्या ‘साहब’ को बचाने में जुटा था महकमा ? नपेंगे SDO अनिल विश्वकर्मा ?
घटना की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

