शिवम मिश्रा, रायपुर। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत दिए।

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति के गठन के बाद कल पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित होने जा रही है। भाजपा के संगठनात्मक कार्य को किस तरीके से नीचे तक पहुंचाया जाए, इसे लेकर विभिन्न बैठकें, कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई है।

narayana

उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनकी रणनीति पर आज विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

वरिष्ठ नेताओं से मिले संकेत के मुताबिक छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव होगा। कोर ग्रुप बैठक के बाद सदस्यों के नाम सामने आएंगे। कुछ नए चेहरों को बीजेपी कोर ग्रुप में एंट्री मिल सकती है। कोर ग्रुप में बदलाव को लेकर प्रदेश बीजेपी महामंत्री यशवंत जैन ने कहा, समय समय पर बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव होता है। कोर ग्रुप की बैठक के बाद नाम सामने आएंगे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें