Dharm Desk – हनुमान जी की तस्वीर को सही दिशा और स्थान पर लगाने से सुख-समृद्धि में वद्ध होती है. मान्यता है कि हनुमान जी, जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता हैं. अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते है और उन्हें भय तथा नकारात्मक शक्तियों से बचाते है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उनकी तस्वीर को कहीं भी लगा देना शुभ नहीं होता है. यदि सही नियमों का पालन न किया जाए तो इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि, हनुमान जी की तस्वीर लगाते समय दिशा, स्थान और तस्वीर के स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि घर में प्रभु की कृपा निरंतर बरसती रहे.

इन स्थानों पर भूल से भी ना रखे तस्वरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को बेडरूम में लगाना अशुभ माना गया है. इसका कारण यह है कि हनुमान जी को ब्रह्मचारी माना जाता है. इसलिए निजी स्थानों में उनकी उपस्थिति उचित नहीं मानी जाती. इसी तरह बाथरूम या उसके आसपास तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता हैं. जिससे घर के सदस्यों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
दक्षिण दिशा में लगाना होता है शुभ
हनुमान जी की तस्वीर के लिए दक्षिण दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में उनकी तस्वीर लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं. नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. इससे परिवार में शांति और सुरक्षा का भाव बना रहता है.
तस्वीर के स्वरूप का भी रखें ध्यान
हनुमान जी की बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है. वहीं लाल रंग की तस्वीर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बुरी शक्तियों से रक्षा होती हैं, जबकि उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर सफलता और प्रगति का संकेत देती है.
वास्तु नियमों का पालन है जरूरी
यदि वास्तु शास्त्र के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो हनुमान जी की कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

