Dharm Desk: गुड़ को सिर्फ स्वाद का साधन नहीं बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पूजा-पाठ से लेकर रोजमर्रा के खानपान तक गुड़ का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड़ में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है, जो मनुष्य के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकती है। ऐसा कहा जाता है कि सही विधि और समय पर किए गए गुड़ से जुड़े उपाय कई बाधाओं परेशानियों को दूर कर सकते हैं। यही कारण है कि पुराने समय से ही घर-घर में गुड़ के टोटके अपनाए जाते रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़ सूर्य और मंगल से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इससे जुड़े उपाय मनुष्य के आत्मविश्वास, ऊर्जा और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डालते हैं। इन उपायों के साथ हमें यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि गुड़ हमेशा शुद्ध और ताजा होना चाहिए। साथ ही किसी भी उपाय को पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से ही उसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है। यदि इन टोटकों को सही समय और नियम के अनुसार अपनाया जाए तो जीवन में मिठास के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बढ़ सकती है।
गुड़ से जुड़े कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय
मनोकामना पूर्ति के लिए
एक पीले कपड़े में सात गुड़ की डलियां एक रुपए का सिक्का और सात साबुत हल्दी की गांठें बांधें।
गुरुवार के दिन इसे रेलवे लाइन के पार फेंकते समय अपनी इच्छा मन में बोलें यह उपाय मनोकामना पूरी करने में सहायक माना जाता है। ऐसा करने से हमारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
कर्ज मुक्ति के लिए
प्रतिदिन भोजन में थोड़ा गुड़ शामिल करें गुड़ का सेवन रोजाना करना धन के प्रवाह को बढ़ाने में मददगार माना जाता है।साथ ही गुड़-चना या लड्डू का भोग लगाकर बजरंगबली के मंदिर में अर्पित करें और ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
पारिवारिक विवाद खत्म करने के लिए
किसी भी मंगलवार को सवा किलो गुड़ जमीन में दबाएं।यह उपाय भाई-बहनों के बीच चल रहे झगड़े को शांत करने में सहायक माना जाता है।इसे करने से पहले कुंडली की स्थिति जानना बेहतर रहता है।
नौकरी और सफलता के लिए
अगर किसी नौकरी की तलाश में या इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलते समय रास्ते में गाय को आटा और गुड़ खिलाएं।यह उपाय इंटरव्यू या नौकरी की तलाश में सफलता दिलाने वाला माना गया है।
शीघ्र विवाह के लिए
जल्दी शादी के लिए गुरुवार के दिन गाय को आटे के दो पेड़े पर हल्दी लगाकर खिलाएं।
साथ ही गुड़ और चने की दाल का भोग भी लगाएं।
ऐसा करने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
घर और संपत्ति के लिए
हर शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।या रविवार को गाय को गुड़ खिलाए साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें।
ये उपाय को करने से अचल संपत्ति बनने के योग मजबूत होते हैं।
अच्छी नींद के लिए
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो अपने शयनकक्ष में 2 किलो सफेद गुड़ लाल कपड़े में बांधकर रखें। इससे कुछ ही दिनों में नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


