प्रशांत सिंह, जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने एक घर में धावा बोलकर 20 लाख रुपए के जेवर समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
कब और कैसे की चोरी ?
जानकारी के मुताबिक, कोटमी सोनार गांव में रहने वाले रमेश सोनी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बिती रात जब घर में जब दो बुजुर्ग महिलाएं मौजूद थी, तभी अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने इस दौरान अलमारी से 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इधर चोरी की सूचना मिलते ही अकलतरा थाने की पुलिस, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी। अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी भी चेक कर रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

