बीडी शर्मा, दमोह। एमपी के दमोह से बड़ी खबर आई है यहां रातभर 9 साल के मासूम के शव को एसपी ऑफिस के बाहर रखकर परिवार बैठा रहा। सुबह पुलिस वालों ने ये सब देखा तो हड़कंप मच गया। मासूम की मौत को लेकर परिजन नाराज है और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

निजी स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था मृतक

दरअसल दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में आईईइस पब्लिक स्कूल में काव्य नामदेव तीसरी क्लास में पढ़ता था। 19 फरवरी 2026 को काव्य स्कूल गया लेकिन किताब ले जाना भूल गया, जिस बात पर टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। उसी दिन से काव्य बीमार रहने लगा और उसका इलाज तेंदूखेड़ा के सिविल अस्पताल में चलता रहा। एक हफ्ते तक काव्य स्कूल नहीं हुआ और 27 तारीख को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे भोपाल के एक निजी अस्पताल के भर्ती कराया गया।

AI का खौफनाक इस्तेमाल: नाबालिग छात्रा को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे दो युवक,

भोपाल एम्स में तोड़ा दम

आराम नहीं मिला और परिजन उसे भोपाल एम्स हॉस्पिटल लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा था। काव्य वेंटीलेटर पर था, बीती रात मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजन काव्य का शव लेकर तेंदूखेड़ा जाने की बजाये दमोह में एसपी आफिस लेकर आ गए। हालांकि एसपी तो ऑफिस नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने कोतवाली टीआई को ऑफिस भेजा और उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर समझाइश दी।

डॉक्टर्स का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

परिजनों का आरोप है कि काव्य के बीमार होने की वजह स्कूल में मारपीट है। बीमारी की हालत में भी पुलिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया। हालांकि तेंदूखेड़ा पुलिस ने काव्य के परिजनों को शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन परिजन कह रहे है जैसी रिपोर्ट उन्होंने लिखानी चाही वैसी नहीं लिखी है। पीड़ितों को समझाइश के बाद वो शव को लेकर चले गए है। पुलिस डॉक्टर्स की पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कह रही है। पुलिस के आला अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इस मामले की जांच एसआईटी करेगी।

एमपी में गर्मी बढ़ते ही भड़की आग: भोपाल की सराय, जबलपुर के बायो फ्यूल प्लांट और इंदौर की दाने फैक्ट्री

मनीष कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली दमोह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m