शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एआई (AI) से अश्लील फोटो बनाकर नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

एमपी में गर्मी बढ़ते ही भड़की आग: भोपाल की सराय, जबलपुर के बायो फ्यूल प्लांट और इंदौर दाने फैक्ट्री में

स्कूल के बाद भी पीछा करते थे

दरअसल घटना ऐशबाग थाना क्षेत्र की और मृतका 11वीं की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि दो युवक लंबे समय से परेशान कर रहे थे। सोशल मीडिया फोटो AI से एडिट कर वायरल करने की धमकी देते थे। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के बाद उसका पीछा भी करते थे।

महाकाल की शरण में महिला क्रिकेट टीम: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, मुख्य कोच भी रहे साथ मौजूद

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

छात्रा ने छोटी बहन को बाहर भेजकर कमरे में फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर थाने का घेराव किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐशबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दर्दनाक हादसाः इंदौर से ग्वालियर जा रही बस में आग लगने से 4 साल का मासूम जिंदा जला, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

शनि अमावस्या पर घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबः पवित्र नर्मदा नदी में स्नान-दान कर कमाया पुण्य लाभ

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m