Lifestyle Desk : गर्मियों में आम का नाम सुनते ही मुँह में पानी आना लाजमी है. आम एक ऐसा फल है जो हर किसी का फेवरेट होता है और इसलिए ही इसे फलों का राजा भी कहा जाता है. आम से कई तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट बनते हैं. जैसे आम का केक, स्मूदी, आइसक्रीम, लस्सी. अगर आप भी आम से कोई नई रेसिपी try करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं आम के खीर की रेसिपी.

इस खीर का क्रीमी टेक्सचर और आम की भीनी-भीनी खुशबू दिल जीत लेती है. अगर आप आम की बाकी रेसिपीज खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार दूध और आम के इस कॉम्बो को जरूर ट्राई करें. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
सामग्री
पका हुआ आम – 2 (पल्प निकाल लें)
दूध – 1 लीटर
चावल – 2 बड़े चम्मच (धोकर 30 मिनट भिगो लें)
चीनी – 4-5 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता – कटे हुए (2-3 बड़े चम्मच)
केसर – 6-7 धागे
विधि
- एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलने लगे तो भीगे हुए चावल डाल दें.
- धीमी आंच पर चावल को अच्छी तरह गलने तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे.
- जब चावल पक जाएं, तब इसमें चीनी और कटे हुए मेवे डालें. 5-7 मिनट और पकाएं. अब गैस बंद करके खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें. (यह स्टेप बहुत ज़रूरी है)
- जब खीर ठंडी हो जाए, तब उसमें आम का पल्प और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें गरम खीर में आम डालने से दूध फट सकता है.
- खीर को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करें. ऊपर से केसर और मेवे डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.
टिप्स
ज्यादा स्वाद के लिए अल्फांसो या केसर आम का इस्तेमाल करें.अगर खीर ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं. सर्व करते समय ऊपर से आम के छोटे टुकड़े डालेंगे तो टेस्ट और बढ़ जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

