कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में चर्चित मॉब लिंचिंग मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली माननीय न्यायाधीश को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने दो टूक कहा कि राज्य में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार से मांगा जवाब
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है और पूछा है कि जज की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। मामले में कोर्ट के समक्ष पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रभावित न्यायाधीश को तत्काल शस्त्र सुरक्षा (Armed Security) मुहैया करा दी गई है। महाधिवक्ता ने हाई कोर्ट को आश्वस्त किया कि सोशल मीडिया पर जज के खिलाफ की गई सभी आपत्तिजनक और धमकी भरी पोस्ट को हटाने (Take down) की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जुलाई की तारीख तय की है।
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अलर्ट: डॉ. गोविंद बोले- नहीं दोहराया जाएगा मीनाक्षी नटराजन जैसा घटनाक्रम
यह है पूरा मामला?
यह घटना अगस्त 2022 का है, जिसने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले कुछ लोग एक ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नर्मदापुरम के सिवनी मालवा के पास कुछ लोगों की भीड़ ने ट्रक को जबरन रोक लिया। उग्र भीड़ ने ट्रक में सवार तीन लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस पिटाई में नाजिर अहमद की मौत हो गई थी।
फैसले के बाद से मिल रही थीं धमकियां
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जस्टिस तबस्सुम खान की कोर्ट ने बीते 12 जून को मामले में त्वरित न्याय करते हुए 14 आरोपियों को दोषी पाया था और उन्हें उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सख्त सजा सुनाई थी। कोर्ट द्वारा ऐतिहासिक फैसला सुनाए जाने के बाद से ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर न्यायाधीश तबस्सुम खान को निशाना बनाया जाने लगा और उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं, जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है।
Cyber Crime: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला के खाते से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

