Punjab Desk, मोगा: पंजाब में लगातार पुलिस सर्चिंग अभियान छेड़े हुए है. इस कड़ी में पुलिस को हथियारों की बरामदगी से जुड़े मामले में सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उनके कब्जे से दो .30 बोर पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस तथा एक ब्लेनो कार बरामद करने का दावा किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान 49,200 रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई.
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह घूम रहा है, जिसके पास हथियार भी है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है.सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.
यह हुए गिरफ्तार
जानकारी मिली है कि इस मामले में करण पुत्र बिक्कर सिंह, सुखप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह और गुरसेवक सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस 30 बोर बरामद हुए. इसके अलावा ब्लेनो कार नंबर पीबी-04-एएच-7387 तथा 49,200 रुपये की नकदी भी कब्जे में ली गई.
पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6), 25(7)(i) तथा 25(8) के तहत थाना सिटी मोगा में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका, बरामद हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल से जुड़े संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. यह भी जांच का विषय है कि आरोपियों हथियार किसी पर हमला करने के लिए रखे थे या कोई और बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. इनके पास हथियार कहां से आए यह भी अहम सवाल है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

