चंकी बाजपेयी, इंदौर। आपने हमेशा भगवान के जमीन से प्रकट होने की खबर सुनी होगी लेकिन इंदौर में पुलिस ने चोरी की अष्टधातु की मूर्तियों को जमीन खोदकर बरामद किया है। ग्रामीण थाना क्षेत्र में चोरों ने मंदिर से भगवान की प्रतिमा को चोरी कर जमीन में  गड्ढा कर छुपा दिया। जिसे एसआईटी टीम ने जमीन से निकाल कर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन की तलाश की जा रही है। 

ग्रामीण एसपी राजेंद्र वर्मा के मुताबिक शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया चौकी में स्थित ऋषि तीर्थ स्थल जैन मंदिर से भगवान महावीर, आदिनाथ, अहरनाथ भगवान की तीन प्रतिमाएं और पूजन से जुड़ी हुई कमल का फूल झंडे से निर्मित एक अन्य वस्तु और हाथी जो की अष्टधातु से निर्मित है, उन्हें चोरी कर अपने साथ दान पेटी लेकर फरार हो गए थे। 

एसीपी देवेंद्र धुर्वे और शिप्रा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती की टीम ने सीसीटीवी के आधार पर बाग टांडा के गांवों में सादी वर्दी में टीम लगी रही और तमाम जांच पड़ताल करने के बाद मंदिर के नजदीकी किराए से रहने वाले मोहन उर्फ आशिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अन्य चार लोगों के नाम बताए जिसमें कारण, अर्जुन सुनकेस और संतोष निवासी बाग़ टांडा के रहने वाले युवक शामिल थे। 

पुलिस ने मोहन और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मोहन ने ही बताया था कि अर्जुन के यहां पर चोरी कर रहे के बाद जो अष्टधातु की तीन भगवानों की प्रतिमा थी उन्हें जमीन में गड्ढा कर छुपा दिया था। साथ ही जो दान पेटी चोरी की थी उसमें करीब 8000 रुपए निकले थे, उन्हें चोरों ने आपस में बांट लिए थे। 

बताया जा रहा है कि चोरों ने चमकती हुई प्रतिमाओं को सोने की समझ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन वह बाद में अष्टधातु की निकली जिसके कारण उन्हें डर के जमीन में छुपा दिया था। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m