नासिर हकीम, महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध परिवहन में संलिप्त तीन हाईवा वाहन को जब्त किया है। इसी के साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त

दरअसल, खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को मुड़गुड़ीहर गांव क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहन को पकड़ा। पकड़े गए वाहन के दोनों चालक रायपुर जिले के रहने वाले हैं। टीम ने दोनों वाहनों को जब्त किया और उन्हें तुमगांव थाना परिसर में रखा गया है।

अवैध मुरुम परिवहन करते एक हाईवा जब्त

इसी के साथ ही खनिज विभाग की टीम ने एक और कार्रवाई में अवैध रूप से मुरुम (मिट्टी) का परिवहन करते हाईवा क्रमांक CG 04 PM 0290 को पकड़ा। जांच में सामने आया कि यह वाहन बलौदाबाजार क्षेत्र का है, जिसे भी जब्त कर तुमगांव थाना परिसर में रखा गया है।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

वही खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विशेष अभियान भी जारी रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें