असम के हैलाकांडी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हैलाकांडी ज़िले में नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है. परिवार का आरोप है कि उसके साथ जानवरों की तरह दरिंदगी की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों में लड़की का पूर्व प्रेमी भी शामिल था. परिवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाए जाने और कड़ी सजा की मांग की है.
हैलाकांडी ज़िले में नेशनल हाईवे-6 के पास 16 साल की लड़की अपने घर में मृत पाई गई. जांच अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का आरोपियों में से एक के साथ कथित तौर पर रिश्ता था.
असम के हैलाकांदी जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को रेप के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. इस मामले में असम पुलिस ने 17 से 19 साल के तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है. शनिवार रात नेशनल हाईवे-6 के पास मौजूद घर में लड़की की लाश बरामद हुई.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के निजी अंग क्षतिग्रस्त पाए गए और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. इससे पता चलता है कि उसके साथ विभिन्न वस्तुओं से यातना दी गई.
हैलाकांडी के SSP अमिताभ सिन्हा ने कहा कि उनमें से एक साढ़े 17 साल का है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने कोर्ट से अपील की है कि उस पर एक बालिग़ की तरह मुक़दमा चलाया जाए. घटना शनिवार रात करीब ग्यारह बजे अलोइचोरा इलाके में कटलीचेरा थाना क्षेत्र में हुई.
SSP अमिताभ सिन्हा के अनुसार घटना के समय पीड़िता का परिवार उस समय पास के रिश्तेदार के घर दावत में गया हुआ था. मां ने बताया कि लड़की भी दावत में शामिल थी. चचेरे भाई से झगड़े के बाद वह रात दस बजकर तीस मिनट पर घर चली गई. जब सभी लोग एक घंटे बाद घर पहुंचे, तो उसकी लाश मिली. मां ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा, इतनी बेरहमी से कोई कैसे कर सकता है.
तीनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) नाबालिग से बलात्कार, 103(1) हत्या और POCSO अधिनियम 2012 की धारा 6 गंभीर यौन हमला के तहत मामला दर्ज किया गया है.
परिवार के अनुसार पीड़िता कक्षा दस की छात्रा थी. वह उच्च शिक्षा हासिल कर सरकारी नौकरी पाना चाहती थी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर न्याय की मांग को लेकर अभियान चल रहा है. इस घटना के बाद हैलाकांदी और बराक घाटी के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


