टुकेश्वर लोधी, आरंग। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आरंग से सामने आया है, जहां नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मोबाइल समेत पैसे लूटकर फरार हो गए। ये पूरी वारदात युवक के 5 साल के बेटे के सामने हुई। इस चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।
नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारकर की लूटपाट
आरंग थाना क्षेत्र के सोनपैरी गांव में आज उस वक्त हड़कंम मच गया, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल के साथ पैसे भी लूटकर फरार हो गए। लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

कब और कैसे दिया घटना को अंजाम ?
घायल युवक की पहचान आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम मोखला निवासी चंद्रप्रकाश डहरिया के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश अपने 5 साल के बेटे के साथ ससुराल ‘तूता’ से बाइक पर घर मोखला जा रहा था। जैसे ही वह सोनपैरी गांव के मुख्य नहर के पास पहुंचा, एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया और उससे लूटपाट शुरू की। विरोध करने पर लुटेरों ने अपना आपा खो दिया और चंद्रप्रकाश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक का मोबाइल और नकद पैसे लेकर मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
लहूलुहान हालत में चंद्रप्रकाश को सड़क पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल घायल को आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अधिक खून बह जाने के कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में घेराबंदी कर दी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

