प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी जिले से आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसमें दो युवकों समेत एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की बाइक सवारों ने लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना…

पहला मामला बंजारी गांव का है, जहां युवक गगन साहू ने अपने घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, दूसरी घटना अर्जुनी इलाके की है, जहां रहने वाले युवक रेखराम मरकाम ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

narayana

तीसरा मामला नगरी क्षेत्र का है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल, तीनों आत्महत्या के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं. बहरहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m