शिवा यादव, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 16 लाख रूपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है और 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

घेराबंदी में पकड़े गए तीन आरोपी

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सुकमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा तस्करी कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कोन्टा ढेंग के पास घेराबंदी की और तीन आरोपियों को दबोच लिया।

गांजा सहित 16.51 लाख का माल जब्त

पुलिस ने जब उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 32 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 16 लाख से ज्यादा आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और नगदी सहित 16,51,410 का माल जब्त किया गया।

ओडिशा से दिल्ली तक कर रहे थे तस्करी

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश और एक आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो कि गांजा को ओड़िशा से दिल्ली की ओर लेकर जा रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन और ASP मनोज तिर्की के निर्देशन में किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना सुकमा में अपराध दर्ज किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H