ODISHA DESK, भुवनेश्वर: ओडिशा की खोरधा जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एस्टेट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं सहित तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 500 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने राज्य में चल रहे “नशा मुक्त अभियान” के तहत इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। खोरधा के एसपी परमार स्मित परशोत्तमदास ने मीडिया को बताया कि जब्त की गई ब्राउन शुगर जिले में सक्रिय एक संगठित ड्रग सप्लाई चेन से जुड़ी हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में ड्रग्स नेटवर्क का मुख्य सप्लायर, रिसीवर और उनका एक सहयोगी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अलावा नकद: 18,000 (कैश), 4 स्मार्टफोन, मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से जिले में एक बड़े ड्रग रैकेट की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की कड़ी से जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्य पहले से ही ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल में बंद हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m