पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने UP के पीलीभीत में एक ऑपरेशन किया. इसमें बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया है। पीलीभीत में किए गए यह ऑपरेशन में बड़े ही सूझबूझ से काम किया गया और प्लानिंग के तहत 3 आतंकियों को मार गिराया है।
यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीनों आतंकी मारे गए हैं। मारे गए 3 आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस थे। इसमें 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई हैं। सभी जिला गुरदासपुर के रहने वाले थे। 25 साल का गुरविंदर सिंह इस कार्य में काफी समय से लिप्त था। इसके साथ ही एनकाउंटर में मारा गया वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि 23 साल का था। वह गांव अगवान जिला गुरदासपुर का रहने वाला था। तीसरा आतंकी जश्नप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह सिर्फ 18 साल का था। वह भी गुरदासपुर के रहने वाला था। तीनों कई बड़ी वारदात को अंजाम दिए हैं।

बताया जा रहा है कि इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। UP के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली एरिया में यह एनकाउंटर हुआ। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को पूरनपुर CHC लाया गया।
- आज मोदी कैबिनेट की बैठक में EPF वेतन वृद्धि पर होगा फैसला, 2014 से अब तक नहीं बदली
- यूपी के परिषदीय स्कूल बनेंगे स्मार्ट, 300 करोड़ रुपये से लगेगी स्मार्ट क्लास; CJP नेताओं ने उठाए सवाल
- Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-सुधारने की डेडलाइन बढ़ी, 30 सितंबर तक मिलेगा मौका, जानें किस फॉर्म से क्या होगा काम
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप
- सपा के अनपढ़ और लठैत…सीटों के बंटवारे को लेकर संजय निषाद ने दिया तीखा बयान, गठबंधन पर भी पिक्चर कर दी साफ


