शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग के साथ दो महिला और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ड्रग सप्लाई की गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ने निर्देशित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात को खम्हारडीह थाना क्षेत्र के रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर के पास दो महिला और एक ट्रांसजेंडर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग बरामद हुई।

ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले में खम्हारडीह थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में End-to-End कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आशा नायक पिता मदनलाल नायक उमर 27 साल पता घड़ी चौक सुपेला संडे मार्केट दुर्ग।
  2. कृष्णा तिवारी पति शुभम तिवारी उम्र 29 साल पता बालाजी हॉस्पिटल रामकृष्ण बिल्डिंग रूम नंबर 108 मोवा
  3. हेमंत थापा पिता स्व. यू.बी थापा उम्र 36 साल पता अवंती विहार जगन्नाथ मंदिर के पास थाना खमरडीह। (ट्रांसजेंडर)

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H