प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले में एक ही दिन तीन युवकों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जाने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। फिलहाल तीनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

धमतरी। जिले में एक ही दिन तीन युवकों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से हड़कंप मच गया है। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
केस-1
पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड की है, जहां संजू साहू नामक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
केस-2
दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव की है। यहां गोपाल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
केस-3
वहीं तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर ओवरब्रिज के पास सामने आई, जहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
जिला अस्पताल धमतरी के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के लिए तीन शव लाए गए हैं। इनमें पहला मकेश्वर वार्ड निवासी संजू साहू, दूसरा अछोटा निवासी गोपाल यादव और तीसरा संबलपुर ओवरब्रिज के पास मिले युवक का शव शामिल है। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

