कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर शहर के वार्ड 59 में आने वाले कोटी केदारपुर गांव के लोगों ने विक्की फैक्ट्री चौराहे पर जाम लगा दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक दबंग के कब्जे से श्मशान घाट की जमीन को मुक्त नहीं कर लेते तब तक वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और ना ही जाम खोलेंगे। 

यह भी पढ़ें: ताऊ की हैवानियत: बिजली गुल होते ही नाबालिग भतीजी से किया रेप, आवाज दबाने मुंह में ठूंसा रुमाल, मां की शिकायत पर आरोपी गिफ्तार

दरअसल, गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, लेकिन गांव वालों ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिसके चलते बुजुर्ग का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। इसी से आक्रोशित होकर गांव के लोग बुजुर्ग के शव को लेकर विक्की फैक्ट्री चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। 

यह भी पढ़ें: शादी के कुछ दिन बाद मायके गई दुल्हनें, फिर वापस नहीं लौटी ससुराल, मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

उनका कहना है कि जब तक श्मशान घाट की भूमि को दबंग के कब्जे से मुक्त नहीं कर लेते तब तक वह बुजुर्ग का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और न ही जाम खोलेंगे। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं उनके द्वारा आक्रोशित लोगों से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: पन्ना में बड़ा हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, मलबे में दबे 5 मजदूर, 1 का शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन के मालिकाना हक निजी होने की बात भी सामने आई। जिसके बाद ग्रामीणों को मुक्तिधाम से जुड़े दस्तावेज पेश करने के SDM अतुल सिंह ने निर्देश दिए। उनका कहना है कि जमीन के दस्तावेज के जरिये साफ होगा कि उसका मालिकाना हक निजी है या सार्वजनिक है।फिलहाल SDM के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m