प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के बोराई थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह एक मुर्गा व्यापारी पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला ओडिशा बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट का बताया जा रहा है।

narayana

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी मुर्गा व्यापारी शब्बीर मेमन मुर्गा खरीदने बोराई गांव आया था। इसी बीच पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रुकवाया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की इस मनमानी से नाराज बोराई थाना प्रभारी भड़क गए और मौके पर ही गाली देते हुए व्यापारी पर हाथ उठाया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H