दुर्गेश राजपूत, ​नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के अंतर्गत आने वाले पूर्व पचमढ़ी वन परिक्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के बीट पठार, कक्ष क्रमांक PF 250 में एक वयस्क नर बाघ का शव बरामद किया गया है।

कोई संदिग्ध साक्ष्य नहीं मिले

विभाग को बाघ के शव की सूचना 1 मई 2026 की रात को मिली थी। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति अत्यंत दुर्गम और गहरी खाई होने के कारण, विभाग की टीम ने अगले दिन 2 मई को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की संभावना को प्राथमिक तौर पर खारिज कर दिया गया है। डॉग स्क्वाड द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई संदिग्ध साक्ष्य नहीं मिले हैं।

15 दिन इलाज के बाद बेटे ने तोड़ा दम: पिता ने ही कुल्हाड़ी से की थी हत्या, मौत के बाद ऐसे खुला राज

SOP का पालन करते हुए बाघ का पीएम और अंतिम संस्कार

अधिकारियों के अनुसार बाघ की मृत्यु प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए नियमानुसार कार्यवाही की गई है। समस्त अंग सुरक्षित होने के कारण यह प्राकृतिक मृत्यु का मामला लग रहा है। क्षेत्र संचालक, सहायक संचालक (पचमढ़ी) और NTCA प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित SOP का पालन करते हुए बाघ का पोस्टमार्टम डॉ. गुरूदत्त शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इसके पश्चात शवदाह कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

3 मई महाकाल भस्म आरती: ॐ और बिल्व पत्र के श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, यहां देखें बाबा महाकालेश्वर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m