मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। एक व्यापारी के ठिकानों पर दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सामान और बिलों से मिलान किया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

टीकमगढ़ जिले में वाणिज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को बर्तन व्यापारी के गोदाप पर छापा मारा। GST चोरी की शिकायतों के बाद चार सदस्यीय दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। यह कार्रवाई सिल्वर रिसॉर्ट के पास अर्चना स्टील एम्पोरियम पर की गई है। फिलहाल टीम बर्तनों की गिनती और बिलों से मिलान कर रही है। इस मामले में अभी किसी अधइकारी का बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m