मुकेश सेन टीकमगढ़। संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु के वेश में किए गए प्रदर्शन की गूंज अब मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ तक पहुंच गई है। इस मामले में संसद से सड़क तक सियासत गरमा चुकी है और अब संत समाज ने भी मोर्चा खेल दिया है। निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने टीकमगढ़ के धजरई हनुमान मंदिर में साधु-संतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव के इस प्रदर्शन का कड़ा विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: राशन की गोदाम में बन रहे अफसर! सीलन के बीच गढ़ रहा ‘स्मार्ट फ्यूचर’, 10 साल में नहीं बना सके एक भी स्कूल
संसद सदस्यता समाप्त कर जेल भेजे सरकार
महंत सीताराम दास महाराज ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को देशभर के साधु-संतों और सनातन संस्कृति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए साधु वेश का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संत समाज ने मांग उठाई है कि सांसद पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। इस मुद्दे पर अब मध्य प्रदेश में बी राजनीतिक व धार्मिक हलचलों का दौर तेज हो गया है।
क्या है मामला?
दरअसल शुक्रवार को संसद परिसर में कुछ विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के लिए प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद पप्पू यादव मंदिर के पुजारी की भूमिका में दिखे।
पप्पू यादव परिसर में एक स्थान पर बैठे थे और उनके हाथ में भगवान राम की एक तस्वीर थी। वहीं सांसद पप्पू यादव के सामने दान पेटी में रखी हुई थी। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद श्रद्धालुओं की भूमिका निभाते हुए दान पात्र में पैसे डालते दिखे जबकि पुजारी की भूमिका निभा रहे पप्पू यादव वहीं पैसे अपनी जेब में रखते नजर आए।
ये भी पढ़ें: 6 करोड़ का लालच और 15 महीने की पड़ताल…! पंजाब पुलिस ने सतना में क्यों दी दबिश? जानिए पूरा मामला
इसके बाद समाजवादी पार्टी के एक सांसद जो श्रद्धालु की भूमिका निभा रहे थे ने इस कथित अनियमितता पर आपत्ति जताई। आपको बता दें की पूरे प्रदर्शन को नुक्कड़ नाटक की शैली में प्रस्तुत किया गया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


