TMC Rebel MP Satabdi Roy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी इस वक्त सबसे खराब दौर से गुजर रही है। तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी (TMC) में बवाल मचा हुआ है। दीदी की पार्टी टीएमसी ताश की पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। विधायकों के बाद सांसदों ने भी अलग गुट बनाकर नेशनल सिटीजन्स पार्टी (NCPI) में विलय कर लिया है। पार्टी के अंदर चल रहे घटनाक्रम को लेकर TMC की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने प्रतिक्रिया दी है। शताब्दी रॉय ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि अभी आप लोग मुझे पागल कर रहे हैं। अगला संसद सत्र जुलाई में है। तो उसी समय यह साफ होगा कि आगे क्या होने वाला है। अभी बस इंतजार कीजिए और देखिए।
शताब्दी रॉय का यह बयान विपक्ष को चेतावनी माना जा रहा है। बता दें कि संसद के ग्रीष्मकालीन सत्र में केंद्र की मोदी सरकार महिला आरक्षण और लोकसभा परिसिमण बिल पास करवा नहीं पाई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मानसून सत्र में केंद्र सरकार विपक्ष को कुछ गहरा सदमा देने की तैयारी कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वापस बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंची शताब्दी रॉय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि फिलहाल नेता और उपनेता (डिप्टी लीडर) का फैसला किया जाएगा। यानी इस समय सबसे पहले संसदीय दल के नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लिया जाना है। इसके बाद ही आगे की स्थिति सामने आएगी। उन्होंने आगे की संभावित कार्रवाई या किसी अन्य फैसले के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी और केवल इतना कहा कि जुलाई के संसद सत्र में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शताब्दी रॉय ने कहा कि अभी आप लोग मुझे पागल कर रहे हैं। जुलाई में संसद सत्र में पता चलेगा कि क्या होने वाला है।
अभिषेक बहुत होशियार लेकिन गुमराह हो गए
उन्होंने आगे कहा कि मेरा अब भी मानना है कि अभिषेक बहुत होशियार और समझदार युवा हैं। वे बहुत कुछ हासिल कर सकते थे, लेकिन किसी वजह से वह गुमराह हो गए। उनमें राजनीति की क्षमता थी। शताब्दी रॉय ने आगे कहा कि हम अभी बिल्कुल शुरुआती चरण में हैं. जब 2009 में टीएमसी मुश्किल में थी, तब मैं उसके साथ खड़ी रही। मैंने 17 साल दिए हैं, शिकायतें पहाड़ की तरह जमा हो गई हैं। इन घटनाओं के बाद लिए गए इस फैसले ने निश्चित रूप से सभी को प्रभावित किया है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात
TMC के बागी सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद बागी टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि उन्होंने एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया) के साथ विलय कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति समय के अनुसार तय की जाएगी। शताब्दी रॉय ने आगे कहा कि उन्होंने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर कोई दावा नहीं किया है। उनके मुताबिक अब इस मामले में क्या फैसला होगा, यह लोकसभा स्पीकर तय करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

