कुमार इंदर, जबलपुर। हाईकोर्ट के सामने टीएनसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर बिना पैंट की सामने खड़े हो गए। वे घर पर बैठे-बैठे बिना पैंट के ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ गए। इतना ही नहीं VC में वे शर्ट की बटन लगाते हुए नजर आए। इस रवैये पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। साथ ही अधिकारी के खिलाफ क्रिमिनल कंटेप्ट का नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए है।
TNCP के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित गजभिए बिना पैंट के ही कोर्ट के सामने खड़े हो गए। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिना पैंट के ही जुड़ गए थे। जिसमें वे शर्ट की बटन लगाते हुए नजर आए। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए अधिकारी के खिलाफ क्रिमिनल कंटेप्ट का नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए है। वहीं डिप्टी एडवोकेट जनरल ने आश्वासन दिया है कि उच्च अधिकारियों से बात कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट जनरल ने चार सप्ताह का समय मांगा है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के ओएसडी को तीसरी बार एक्सटेंशन, एक साल के लिए बढ़ाई गई संविदा नियुक्ति; आदेश जारी…
क्या है मामला?
टीएनसीपी के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित गजभिए के खिलाफ अवमानना का मामला चल रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई थी। कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने के लिए निर्देश दिए थे। या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने की छूट दी थी। जब कोर्ट में सुनवाई के लिए शुरू हुई तो अमित गजभिए बिना पैंट के ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ गए।
आपको बता दें कि बिल्डर एसोसिएशन ने मास्टर प्लान में देरी को लेकर याचिका लगाई है। हाईकोर्ट के बार-बार कहने पर भी मास्टर प्लान जारी नहीं हो रहा था। प्रमुख सचिव और डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को शपथ पत्र जवाब पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके पहले मामले में हाईकोर्ट अवमानना नोटिस जारी कर चुका है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

