रायपुर। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 4 जुलाई को शुक्रदेव सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे है, जहां पहले से ही केतु विराजमान है।

शुक्र जहां भौतिक सुख, वैभव, प्रेम और कला के कारक हैं। वहीं केतु अध्यात्म, रहस्य और अलगाव का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों की युति एक अनोखा संयोग बनाती है। जो कई राशियों के लिए अचानक धन लाभ और सफलता के द्वार खोल सकती है, इस युति का प्रभाव खास तौर पर आर्थिक , प्रेम संबंधों और सामाजिक प्रतिष्ठा पर देखने को मिलेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत इस दौरान सबसे ज्यादा चमकने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति बेहद शुभ और लाभ देने वाली साबित होगी । आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे है । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी l भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा, नए अवसर आपके सामने आएंगेl जिनसे अच्छा लाभ मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह युति शान दार परिणाम देने वाली है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय लाभ देगा । करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा । रिश्तों में संतुलन बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यवसाय में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा । निजी जीवन में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत है, हालांकि विवादों से बचना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी । अचानक खर्च बढ़ सकते है। लेकिन सही योजना से स्थिति संभाली जा सकती है। निवेश सोच-समझकर करे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m