भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गांजे की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर से लगे खेत में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे उगाए थे। पुलिस ने मौके से 850 से अधिक गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूरसा तरहूल का है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में तीसरी बार पेपर लीक का मामला सामने आया है। बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर (फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स) का पेपर 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होना था, लेकिन परीक्षा से 5 घंटे पहले ही पेपर की PDF स्टूडेंट्स के बीच वायरल हो गई। विश्वविद्यालय ने तेलीबांधा पुलिस को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा है।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए कापू पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के आंगन में जलाया और हड्डियों के अवशेषों को जमीन में दबा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के गुम होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

रायपुर। राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती का भंडाफोड़, खेत से 850 से अधिक पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

IGKV में तीसरी बार पेपर लीक! परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, यूनिवर्सिटी ने जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : भाजी की सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, आंगन में शव जलाकर हड्डियों को दफनाया, आरोपी पति गिरफ्तार

खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी : खेल दिवस पर सीएम साय के हाथों 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार, देखें लिस्ट…

TET का मसला सेट : शिक्षक संघ को मंत्री का आश्वासन, शिक्षकों की नहीं जाएगी नौकरी, पर देनी होगी विभागीय परीक्षा !

राष्ट्रीय टीम के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में भी बदलाव की अटकलें, प्रभारी के तौर पर जानिए किन नेताओं की हो रही है चर्चा…

BJP समन्वय बैठक दूसरा दिन : ‘…जब संगठन के नेताओं के बीच सांसद का मन हल्का हुआ’

आदिवासी कांग्रेस की बैठक में साय सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई में उतरेंगे राहुल

तेलंगाना पर छत्तीसगढ़ के 3600 करोड़ का बिजली भुगतान बकाया, पत्र का भी नहीं मिला जवाब, अब 10 सितंबर को होगी सुनवाई

CG Breaking : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक

वेल्लोर से अमित जोगी की मेडिकल बुलेटिन ! ‘एक समय था जब मुझे लगता था…

CGPSC घोटाला: जेल में बंद टामन सोनवानी की बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती…

CG Crime News : लिव-इन में रह रहे युवक की लाश मिली, प्रेमिका ने भी काटा अपना गला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m