रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर आह्वान किया है. इस परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने काफिले में कटौती की है. इसके साथ उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेशवासियों से वाहनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है.

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े आर्थिक अपराधों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपए नगदी, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस ने रायगढ़ के रहने वाले आरोपी करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के पुराने ठिकानों और डंपों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, कैश और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर बनाए गए बंकरों का भी खुलासा हुआ है।

कोरबा। जिले के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष चंद्रा के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। युवती से अफेयर के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

narayana

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –

मोदी का आह्वान: मुख्यमंत्री साय ने काफिले में की कटौती, मंत्रियों और निगम-मंडलों पदाधिकारियों के साथ प्रदेश वासियों से भी किया संयमित उपयोग का आग्रह…

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा कैश और नोट गिनने की मशीन जब्त

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : नक्सलियों के डंप से 65.52 लाख कैश समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News : प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Sushasan Tihar : अधिकारियों को लोगों ने बनाया बंधक, दलबल के साथ पहुंची पुलिस, जमकर कटा बवाल…

Durg Cylinder Blast : दुर्ग सिलेंडर ब्लास्ट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई थी मौत

भाजपा कार्यसमिति की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव बोले- संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा की गई तय, निचले स्तर तक प्रभावी तरीके से किया जाएगा लागू

छत्तीसगढ़ में T & C प्लानिंग विभाग के सहायक संचालक के 21 पदों पर पहली नियमित भर्ती का परिणाम जारी, मंत्री ओपी चौधरी ने अभ्यर्थियों को दी बधाई

शिक्षाकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, समान वेतनमान की मांग खारिज

CG News : सोशल मीडिया पर बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, केंद्र अध्यक्ष समेत 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

Crime News : बदमाशों ने पार्टी के लिए युवक को बनाया बंधक, ATM से जबरन निकलवाए पैसे, एक गिरफ्तार

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें