Today’s Top News: बिलासपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना के बाद रामभक्तों की आस्था और भावनाओं के समर्थन में बिलासपुर से तीन दिवसीय ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ आज से शुरू हुई। यह यात्रा बिलासपुर के हनुमान मंदिर से रतनपुर के महामाया मंदिर तक अलग-अलग चरणों मे चलेगी। पहले चरण की यात्रा नगोई के महामाया मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय केशरवानी कर रहे हैं।
रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाले में अब ईडी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को ईडी ने पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया और रायपुर की स्पेशल कोर्ट से सोनवानी की एक सप्ताह की रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंपा है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी में शिवनाथ नदी में दो बच्चे नदी में नहाने उतरे, लेकिन तेज बहाव में बह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को शाम 6 बजे तक सर्च किया गया, लेकिन शनिवार को सुबह SDRF के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, श्रद्धालुओं से मिले नारियल राम मंदिर में किए जाएंगे समर्पित…
CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
हादसे का लाइव VIDEO: ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हादसा : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने BEO से की शिकायत

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक बरसेंगे बदरा! आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा – धर्मेंद्र प्रधान को वापस लेना चाहिए इस्तीफा
सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दीपक बैज का बयान, कहा- PM ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से मांगा इस्तीफा
180 दिनों में 174 आत्महत्या : छत्तीसगढ़ के धमतरी में औसतन हर दिन एक सुसाइड, नशा सबसे बड़ा कारण
गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में हो रही थी नशीली गोलियों की सप्लाई, पुलिस ने नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार
मनमौजी शिक्षक से छात्र परेशान: बिना उपस्थिति मिल रही पूरी सैलरी, आखिर किसका संरक्षण ?
रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, श्रद्धालुओं से मिले नारियल राम मंदिर में किए जाएंगे समर्पित…
छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर : मां मातंगी धाम में घड़ी, घंटी और लाल कपड़े में नारियल बांधने से पूरी होती है मनोकामना
CG News: खेत में काम करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 3 ग्रामीणों की मौत
CG News : बारिश का मौसम और सिर पर छत नहीं, हाथियों के हमले में टूटा घर, अब परिवार कैसे गुजारेगा रात?
चर्चित शराब घोटाला: ओवरटाइम स्कैम मामले में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली नियमित जमानत
अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


