Today’s Top News: रायपुर। देश के सबसे दुर्गम और कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिने जाने वाले अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर को रविवार को राष्ट्रीय पहचान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी (अबूझमाड़) में आयोजित कार्यक्रम की झलक प्रसारित की गई।
दुर्ग। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के भिलाई के 4 लोग भी शामिल है। सभी बेंगलुरु से हिमाचल घूमने आए थे और साच पास में बर्फबारी का नजारा देखने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
रायपुर। पुराने धमतरी रोड स्थित कोलार क्षेत्र में कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर कैसीनो संचालित होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा. रिसोर्ट परिसर में संचालित खोखी झीमखाना क्लब की जांच की गई. जहां कैसिनो जैसी व्यवस्था मिली. पोकर और रमी जैसे खेलों के लिए विशेष तौर टेबलें लगाई गई थीं. वहीं बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी मौजूद थी.
बिलासपुर। शहर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता राजेश पांडेय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर और उनके बेटे राहुल पांडेय पर एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की पहली कार्रवाई, आदतन बदमाश को 6 जिलों की सीमा से किया बाहर
तेज आंधी और बारिश बनी जानलेवा, दो अलग-अलग हादसों में महिला और दो साल की मासूम की मौत, परिवार में शोक
युवक की मौत पर बवाल: आक्रोशित परिजनों ने चौक पर शव रखकर किया चक्काजाम, हत्या का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

