Today’s Top News : छत्तीसगढ़ में भी शुरू हुआ SIR, शराब घोटाला मामले में ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, विधायक का रेत माफिया से डील का कथित ऑडियो वायरल, नान घोटाला मामले में ईडी का छापा, प्रेम-प्रसंग में डेम में कूदा प्रेमी जोड़ा… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मची सियासी हलचल के बीच अब छत्तीसगढ़ में भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है. रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 50 ज्यादा शिक्षक मतदाता सूची के मिलान का काम कर रहे हैं. 2003 की मतदाता सूची के साथ 2025 की मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में फर्जी मतदाताओं की पहचान हो पाएगी.
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताजा चार्जशीट ने छत्तीसगढ़ की सियासत और नौकरशाही में भूचाल ला दिया है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय एक संगठित गिरोह “बिग बॉस ग्रुप” काम कर रहा था, जिसमें बड़े अफसर, कारोबारी और नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुत्र चैतन्य बघेल और उसके करीबी मित्र भी शामिल थे.
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश और रेत माफिया के बीच पैसों की डील का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ऑडियो में कलेक्टर और SDM को भी हिस्सा देने की बात कही गई थी। मामले के जोर पकड़ते ही विधायक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा और पूरे प्रकरण को राजनीतिक साज़िश करार दिया।
दुर्ग। दुर्ग में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई कर रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम ने हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर दबिश दी है. टीम सुधाकर रावटे से पूछताछ के साथ कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. ईडी की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पहुंच गई. मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिले में रेड जारी है.
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने राताखार एनीकट डेम से छलांग लगा दी। हादसे में युवक तो टापू में फंसकर बच गया, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –