रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर भाजपा नेताओं से उत्तर प्रदेश के टोल बूथ पर अभद्रता की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वाक्या उस दौरान हुआ जब टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक के पूर्व प्रतिनिधि संजू बरसैया और पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री अप्पू राजा सोनी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस गाड़ी लेकर लौट रहे थे। तभी लुहारी टोल पर टोलकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और आगे नहीं जाने दी जिसकी वजह से यह पूरा विवाद हुआ। इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए जिसे भाजपा नेताओं ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। NEWS 24 & लल्लूराम डॉट कॉम की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो 4 जुलाई का है।   

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लुहारी टोल प्लाजा से केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार को लेकर काफिले की गाड़ी (MP 16 ZB 9753) झांसी रेलवे स्टेशन गई थी। उन्हें छोड़कर जब गाड़ी वापस आई तो फास्ट्रेक नहीं पाने पर टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और यही से बहस की शुरुआत हो गई। गाड़ी मे बैठे पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया और पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री अप्पू राजा सोनी से कर्मचारी नोकझोंक करने लगे।

बहस के दौरान गाड़ी मे सवार भाजपा नेताओं ने बताया कि यह केंद्रीय मंत्री के काफिले का वाहन है, इसे मत रोके। लेकिन टोलकर्मी नहीं माने जिसके कारण दोनों के बीच जमकर बहस हुई इसी दौरान अप्पू राजा ने थाना प्रभारी से फोन पर बात की। उनके समझाने के बाद टोल कर्मियों ने गाड़ी को जाने दिया। उधर, भाजयुमो नेता अप्पू सोनी का कहना है कि मामले को तोड़ मरोड़ कर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत वीडियो को वायरल किया गया।    

वहीं ट्रेवल्स के मालिक सुरेंद्र शिवहरे ने NEWS 24 & लल्लूराम डॉट कॉम से फोन पर बात करते हुए बताया, ‘प्रोटोकॉल वाली गाड़ी में फास्ट्रेक नहीं होता। अगर इसी गाड़ी को हम प्राइवेट तौर पर इस्तेमाल करते तब फास्ट ट्रैक लगाते। हमारी गाड़ी एक से डेढ़ माह पहले क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र कुमार को झांसी रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस आ रही थी। उसी समय का यह वीडियो है। मगर बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था और गाड़ी को टोल कर्मियों ने निकाल दिया जिसके कारण हमने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की ना टोल वालों ने कोई शिकायत की। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m