दंतेवाड़ा/तखतपुर। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में अलग-अलग सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा में जहां टूरिस्ट बस पलट गई, तो वहीं तखतपुर में कार और बस के बीच टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरु कर दी है।

अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस

पहला हादसा दंतेवाड़ा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है, जहां एक टूरिस्ट बस कटेकल्याण रोड पर जारम घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी टूरिस्ट बालोद जिले के रहने वाले हैं।

कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत

वहीं कोटा-लोरमी मुख्य मार्ग पर लोकबंद के पास कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवारों और बस में बैठे यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कोटा पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी ने की घटना की पुष्टी

कोटा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की पुष्टी की। बताया जा रहा है कि बस धीमी गति में थी इसलिए बस सवार दो यात्रियों को हल्की चोट आई है। वहीं कार सवार भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H