शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में जारी कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई के विरोध में आज लगातार दूसरे दिन भी व्यापारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। आनंद नगर इलाके के व्यापारी और दुकानदार बड़ी संख्या में एकजुट होकर विरोध रैली निकालेंगे।

पैदल मार्च निकालकर दर्ज कराया विरोध

सीलिंग के विरोध में आनंद नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध में पैदल मार्च निकाला। कारोबारियों का कहना है कि अचानक की जा रही इस सीलिंग कार्रवाई से उनके रोजगार पर सीधा संकट आ खड़ा हुआ है।

नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतिः SDRF और पुलिस की टीम ने देर रात किया सुरक्षित रेस्क्यू,

6 हजार से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए नगर निगम प्रशासन रिहायशी क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। नगर निगम की ओर से शहर के 6 हजार से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, वहीं कई दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मास्टर प्लान लागू होने तक सीलिंग पर रोक की मांग

व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी है कि जब तक शहर का नया मास्टर प्लान लागू नहीं हो जाता, तब तक सीलिंग की कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

पॉवर गॉसिप: गए थे शराब दुकान बंद कराने लेकिन फैल गया रायता….रिटायरमेंट के बाद

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m