शब्बीर अहमद, भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन और विभिन्न कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक (कार्यक्रम समाप्ति तक) ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यात्रियों और शहरवासियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- यात्री बसों के रूट में बदलाव
इंदौर और उज्जैन: इंदौर/उज्जैन से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी। लालघाटी की ओर प्रवेश बंद रहेगा।
गुना, राजगढ़, ब्यावरा: ये बसें मुबारकपुर बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी।
होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर: इन दिशाओं से आने वाली बसें 11 मील और हबीबगंज नाका होते हुए केवल ISBT तक ही आ सकेंगी। ISBT से आगे नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- प्रभावित मार्ग (आवागमन से बचें)
गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर तिराहा, करियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा और सिक्योरिटी लाइन चौराहे के आसपास अत्यधिक यातायात दबाव रहेगा। - प्रमुख वैकल्पिक मार्ग
महात्मा गांधी चौराहे से करियर कॉलेज: वाहन बरखेड़ी गुलाब उद्यान तिराहा, कस्तूरबा अस्पताल से होकर ISBT या चेतक ब्रिज की ओर जाएं।
अवधपुरी से MP नगर: सेंट जेवियर स्कूल के पीछे से बरखेड़ा मार्केट, AIIMS अस्पताल होकर निकलें।
एयरपोर्ट/बैरागढ़ जाने वाले वाहन: नीलबड़-खजूरी बायपास मार्ग का उपयोग करें।
इंदौर/सीहोर जाने वाले वाहन: रातीबड़-झागरिया मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
- जरूरी सेवाएं व हेल्पलाइन
- आपातकालीन वाहन: एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी।
ट्रैफिक हेल्पलाइन: किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

