देहरादून। पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी एवं भारत के मशहूर शूटर जसपाल राणा की मां का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में निधन हो गया। जसपाल राणा की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीएम धामी ने जताया शोक
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम धामी ने लिखा कि नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
हाल ही में स्व. जसपाल राणा जी के निधन के उपरांत परिवार पर यह एक और गहरा आघात है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
READ MORE: SIR : दूसरे चरण में गणना फॉर्म होंगे डिजिटाइज्ड, निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
12 जून को हुआ था जसपाल राणा का निधन
बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में 12 जून को जसपाल राणा का निधन हुआ था। जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर 13 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके दो दिन बाद 16 जून को उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया।

