राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने से जहां पति की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी की घटना
सुबह करीब 5 बजे राजगढ़ बायपास स्थित शिवधाम कॉलोनी में सुरेंद्र सिंह भल्ला के घर के रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। हादसे में सुरेंद्र सिंह भल्ला (60 वर्ष) और उनकी पत्नी पद्मा भल्ला बुरी तरह झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ पहुंचते ही सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।
हल्ला बोल, पोल खोल: जल संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन, इंदौर नगर निगम पर तीखा हमला
आग लगने के बाद विस्फोट हुआ या विस्फोट के बाद आग लगी
घटना के समय दंपती घर पर अकेले थे। घर में पीएनजी गैस कनेक्शन के साथ एलपीजी सिलेंडर भी मौजूद था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच का विषय बना हुआ है। आग लगने के बाद विस्फोट हुआ या विस्फोट के बाद आग लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल ब्यावरा लाकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


